बिजली के करंट से चिपककर 58 वर्षीय लीलावती की मौत, घर में पसरा मातम

भरुआ सुमेरपुर: देवगांव में घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से 58 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई गई है। परिजन महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देवगांव निवासी मुकेश कुमार वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी मां लीलावती (58) घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गई थीं। करंट लगने से वह दरवाजे से चिपक गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बिजली के खंभे से करंट पहुंचने की आशंका

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि देवगांव में घरेलू बिजली कनेक्शन की केबल कटने के कारण दरवाजे में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से वृद्धा की मौत हुई है। पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मृतका के पुत्र मुकेश कुमार का कहना है कि बिजली का खंभा उनके घर के छज्जे में दबा हुआ है। खंभे में कभी-कभार करंट उतर आता है। उन्हें आशंका है कि इसी खंभे से करंट गेट तक पहुंचा होगा, जिससे उनकी मां हादसे का शिकार हो गईं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *