दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से मिठाइयों के नमूने

भरुआ सुमेरपुर: दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बे में मिठाई की दुकान पर छापा मारकर सात तरह की मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए। सहायक आयुक्त खाद्य गौरीशंकर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से कस्बे के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सहायक आयुक्त गौरीशंकर की टीम ने हाईवे किनारे स्थित बांके बिहारी मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। टीम ने दुकान में रखी मिठाइयों की जांच की और छेना, बर्फी, लड्डू सहित सात प्रकार की मिठाइयों के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।

इंस्पेक्टर की मौजूदगी को लेकर चर्चा

खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद कस्बे के दुकानदारों में चर्चा शुरू हो गई। वहीं, कार्रवाई को लेकर यह भी चर्चा रही कि सहायक आयुक्त बिना क्षेत्रीय इंस्पेक्टर को साथ लिए मिठाइयों के नमूने ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नमूने लेने के दौरान क्षेत्रीय इंस्पेक्टर की मौजूदगी अनिवार्य है और उनके बिना कार्रवाई नियमविरुद्ध है। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। फिलहाल खाद्य विभाग की टीम ने सात प्रकार की मिठाइयों के नमूने लेकर जांच की कार्रवाई की है। रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *