लालगंज के बीएमपीएस में परीक्षा फल वितरण के साथ अभिभावक-अध्यापक संगोष्ठी

रायबरेली: कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (बीएमपीएस) में अर्धवार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम के साथ अभिभावक-अध्यापक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन और दैनिक गतिविधियों को लेकर अभिभावकों से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बीएमपीएस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक और जीवनोपयोगी शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी ध्यान दें।

मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल पर रखें नजर

सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की अच्छाइयों और कमियों को विद्यालय प्रबंधन के साथ साझा करते रहें, ताकि उनकी कमजोरियों को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने बच्चों के अनावश्यक मोबाइल इस्तेमाल पर भी नजर रखने की सलाह दी। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और अपनी जिज्ञासाओं को सामने रखा। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया। अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के बाद अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और अनुशासन पर संतोष जताया।

कार्यक्रम में बीएमपीएस परिवार की अति विशिष्ट सदस्या सुमन सिंह, सह प्रबंधिका खुशबू सिंह, सह प्रशासनिक सचिव शालिनी सिंह, प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन, एमपी सिंह, बीएन यादव, अंजू श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अजय त्रिवेदी, शिरीष तिवारी, रविन्द्र सिंह, रोहिणी बाजपेयी, शिखा सिंह, विकास सिंह, आदित्य सिंह, सुधीर सिंह, आस्था सिंह, ममता सिंह, अर्चना सिंह, मृत्युंजय सिंह, नीरज सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, सरिता सिंह, वंदना यादव, सीमा सिंह, विनोद चौधरी, मधु सिंह, अनुराधा, प्रशांत दुबे, कल्पना सिंह, शुभी सिंह, शालू त्रिवेदी, शुभी दीक्षित, कोमल, विष्णु सिंह और प्रदीप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी बीएमपीएस के जनसंपर्क अधिकारी यशबहादुर यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *