हमीरपुर के अतरैया में कृषि भूमि आवंटन की तैयारी, मंगलवार को होगी बैठक

भरुआ :क्षेत्र के ग्राम अतरैया में पात्र व्यक्तियों को कृषि भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंगलवार को पंचायत भवन में भूमि प्रबंधक समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उपजिलाधिकारी की ओर से जारी आम सूचना में भूमि आवंटन से जुड़ी जानकारी दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्य के तहत राजस्व ग्राम अतरैया में कृषि भूमि का आवंटन किया जाना है। इसके लिए गांव में दो श्रेणियों की भूमि चिह्नित की गई है। इसमें बंजर भूमि गाटा संख्या 598क का रकबा 17.598 हेक्टेयर है, जबकि नवीन परती भूमि गाटा संख्या 598ग में 13.561 हेक्टेयर जमीन शामिल है। इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 31.159 हेक्टेयर भूमि आवंटन के लिए निर्धारित की गई है।

पंचायत भवन में होगी समिति की बैठक

प्रशासन की ओर से पात्र व्यक्तियों को कृषि भूमि आवंटित करने के लिए भूमि प्रबंधक समिति की बैठक की तिथि निर्धारित की गई है। यह बैठक मंगलवार को पंचायत भवन अतरैया में होगी। इसमें भूमि आवंटन से संबंधित प्रक्रिया पर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने आम सूचना के माध्यम से ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर जानकारी चस्पा कराने और गांव में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य है कि भूमि आवंटन के लिए पात्र लोगों तक समय से सूचना पहुंच सके और वे निर्धारित तिथि पर होने वाली बैठक की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को नियत तिथि पर बैठक की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत चिह्नित भूमि का आवंटन पात्र व्यक्तियों को किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *