जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, दनकौर में की फुट पेट्रोलिंग

ग्रेटर नोएडा: आगामी जन्माष्टमी पर्व को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दनकौर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम और एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के निर्देशन में एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर ने थाना दनकौर क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के साथ बैरिकेडिंग लगाकर उनकी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क रहने के लिए कहा गया।

यातायात व्यवस्था पर भी नजर

पुलिस अधिकारियों ने दनकौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनी रहे।

जन्माष्टमी पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की ओर से पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई फुट पेट्रोलिंग के दौरान बाजारों और प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *