नोएडा में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक, 51 सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संगठन के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने किया। इस दौरान संगठन की 51 सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने को लेकर चर्चा की गई। चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया कि संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में कोर कमेटी के पदों की घोषणा की गई है। घोषणा के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राम अवतार सिंह, चेयरमैन पद पर नरेश कुच्छल, वरिष्ठ महामंत्री पद पर दिनेश महावर और मनोज भाटी, कोषाध्यक्ष पद पर मूलचंद गुप्ता तथा महामंत्री पद पर सत्य नारायण गोयल और संदीप चौहान को नियुक्त किया गया है।

हर बाजार में बनेगी स्थानीय कार्यकारिणी

बैठक के दौरान फैसला किया गया कि नोएडा के प्रत्येक बाजार में व्यापार मंडल की स्थानीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य है कि किसी व्यापारी की समस्या केवल शिकायत बनकर न रह जाए, बल्कि उसे संगठन की आवाज बनाकर उसके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जा सके। इसके तहत अलग-अलग बाजारों की जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। हरौला मार्केट की जिम्मेदारी सुभाष त्यागी, मामूरा मार्केट की ओमपाल शर्मा, सेक्टर-27 मार्केट की महेंद्र कटारिया, सेक्टर-16 कार मार्केट की संजय चौहान और सर्फाबाद मार्केट की प्रवीण सक्सेना को दी गई है। इसी तरह सलारपुर पत्थर मार्केट की जिम्मेदारी आरके रिवर, सेक्टर-18 की कुलदीप गुप्ता, सेक्टर-25 की रामयज्ञ, सलारपुर और भंगेल मार्केट की बाबूलाल बंसल तथा बरौला मार्केट की जिम्मेदारी उमेश चौहान को सौंपी गई है।

बैठक में बाजार स्तर पर संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी तरीके से उठाने पर जोर दिया गया। स्थानीय कार्यकारिणियों के गठन से बाजारों में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को संगठन तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर नरेश कुच्छल, राम अवतार सिंह, दिनेश महावर, मनोज भाटी, सोहनवीर सिंह, मनीष चौहान, आलोक कुमार गुप्ता, गौरव सिंघल और विपिन अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *