नोएडा में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की बैठक, महिला सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर मंथन

नोएडा: सेक्टर-63 स्थित G-200 में मेरठ मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के कार्यालय पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों के साथ हिंदू समाज की सुरक्षा, सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण, प्रियंका ठाकुर, प्रदेश महासचिव गर्व अरोड़ा, मेरठ मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश और नोएडा उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद से ममता, सुमन सहित अन्य महिलाएं भी बैठक में शामिल हुईं। महिलाओं ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक में महिलाओं की समस्याओं और उनकी सामाजिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।

पीड़ित महिला की सहायता पर विचार

बैठक के दौरान एक पीड़ित महिला से जुड़े मामले पर भी पदाधिकारियों ने चर्चा की। मामले में आवश्यक कदम उठाने और पीड़ित महिला को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में हिंदू समाज में एकजुटता, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। महिला सशक्तिकरण को विशेष महत्व देते हुए बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *