
नोएडा। नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विधायक पंकज सिंह के कार्यालय का घेराव किया। लोगों ने बिजली विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कनेक्शन बहाल करने की मांग की।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले चार दिनों से बिजली विभाग की ओर से अभियान चलाकर छिजारसी, चोटपुर और बेहलोलपुर समेत डूब क्षेत्र के कई इलाकों में सैकड़ों बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। कनेक्शन कटने के बाद लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि वे कई वर्षों से इन इलाकों में रह रहे हैं और कई लोगों ने रजिस्ट्री कराकर मकान लिए हैं। ऐसे में अचानक बिजली कनेक्शन काटे जाने से परिवारों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
स्थानीय निवासियों का दावा है कि बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि कई बच्चे समय पर स्कूल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं और परिवारों को पानी सहित रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि उन्हें भी अन्य क्षेत्रों की तरह नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने पक्के बिजली मीटर लगाए जाने और काटे गए कनेक्शनों को बहाल करने की मांग की है।
लोगों ने कहा कि यदि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, तो अब कनेक्शन काटने की कार्रवाई क्यों की जा रही है, इसका बिजली विभाग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
विधायक कार्यालय पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखने की कोशिश की। अब लोगों को उम्मीद है कि उनकी समस्या का समाधान करा