मासूम को इंसाफ: मुठभेड़ में बलराज ढेर, ग्रामीणों ने ईकोटेक-3 पुलिस टीम और कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का जताया आभार

ग्रेटर नोएडा 6 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत और हत्या के मामले में आरोपी बलराज को मुठभेड़ में ढेर करने वाली थाना ईकोटेक-3 पुलिस टीम का ग्रामीणों ने सम्मान कर आभार जताया। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को भी धन्यवाद दिया।मासूम के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और थाना ईकोटेक-3 पुलिस की बलराज से मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया।बलराज के मुठभेड़ में ढेर होने की सूचना के बाद जलपुरा गांव में ग्रामीणों ने राहत और संतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने गंभीरता और तत्परता के साथ कार्रवाई की।ग्रामीणों ने मुठभेड़ में शामिल थाना ईकोटेक-3 पुलिस टीम के पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रभावी कार्रवाई की।ग्रामीणों ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना से पूरा गांव सदमे में था। पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों का कानून-व्यवस्था और पुलिस पर भरोसा मजबूत हुआ है।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *