सेवा संकल्प अभियान में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

भरूआ सुमेरपुर: क्षेत्र के टेढ़ा गांव में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भक्ति तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। लक्ष्मी देवी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संस्कार सिंह चंदेल ने प्रथम तथा अरविंद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तर की प्रतियोगिता में होंगे शामिल

भाषण प्रतियोगिता में खुशी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिभागियों को आगे जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक पाठक ने बताया कि प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *