बंद मकान का ताला तोड़कर बर्तन चोरी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

भरुआ सुमेरपुर: पुलिस ने घरेलू बर्तनों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 29 बर्तन बरामद किए गए हैं। इनमें 28 पीतल और एक स्टील का बर्तन शामिल है। बरामद बर्तनों की पहचान पीड़ित ने की है।

खाली कॉलोनी के पीछे से हुई गिरफ्तारी

फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी प्रभारी अंकित वैसला ने बताया कि वार्ड दो निवासी दिनेश कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर घरेलू बर्तन चोरी किए गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के सगे चाचा रामप्रकाश को बगल में खाली पड़ी कॉलोनी के पीछे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी के 29 बर्तन बरामद हुए हैं। मामले में बरामदगी से संबंधित धारा बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *