गढ़ गंगा मेले में ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हापुड़ पुलिस अलर्ट

उत्तर प्रदेश: गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेला परिसर और गंगा घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह के निर्देशन में ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों की मदद से मेला परिसर, गंगा स्नान घाटों और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है। आसमान से की जा रही इस निगरानी के जरिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इससे पुलिस को उन स्थानों की जानकारी मिल रही है, जहां श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही है और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम की जरूरत पड़ सकती है।

गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर

पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह के निर्देशन में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से गंगा स्नान घाटों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है। ड्रोन कैमरों के जरिए मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखकर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है ,गढ़ गंगा कार्तिक मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता। श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन निगरानी के माध्यम से मेला स्थल और गंगा घाटों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *