सहारनपुर में नकली दवाइयों का बड़ा खेल! तहखाने से दवाओं का जखीरा बरामद


उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकली दवाइयों के कथित कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान ऐज़ाज़ नाम के व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई, जहां तहखाने से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां, प्रिंटेड कार्टन, एल्युमिनियम फॉयल और दवाइयों की पैकिंग से जुड़ी मशीनें बरामद की गईं।

बरामदगी में Defcort-6 की करीब 32.555 किलो स्ट्रिप्स, 973 प्रिंटेड कार्टन और Rosuvas F-10 के 472 प्रिंटेड कार्टन शामिल हैं। इसके अलावा करीब 6.950 किलो पीली गोलियां और 4.900 किलो सफेद गोलियां भी मिली हैं।

तलाशी के दौरान Rosuvas F-10 और Defcort-6 की प्रिंटेड एल्युमिनियम फॉयल के साथ करीब 6.370 किलो सादा एल्युमिनियम फॉयल भी बरामद हुआ। तहखाने से मिली मशीनों और पैकिंग सामग्री को देखते हुए बड़े स्तर पर दवाइयों की पैकिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *