सहारनपुर में मिला आर्मी की वर्दी पहने युवक का शव, लापता जवान होने की आशंका

उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में आर्मी के कपड़े पहने एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि शव नदी के तेज बहाव में बहकर यहां पहुंचा है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

लापता जवान की तलाश जारी

दरअसल, हथनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान किश्ती पलटने से एक जवान लापता हो गया था। उसकी तलाश लगातार जारी है। ऐसे में सहारनपुर में मिले शव को उसी लापता जवान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, शव की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सेना की टीम मामले की जांच कर रही है। पहचान होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *