विधान भवन में प्रतिनिहित विधायन समिति की साक्ष्य बैठक संपन्न, सभापति विधायक राजीव कुमार सिंह ने की अध्यक्षता

बदायूं (संवाददाता आदित्य गुप्ता )उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रतिनिहित विधायन समिति की महत्वपूर्ण साक्ष्य बैठक सोमवार को लखनऊ स्थित विधान भवन के कक्ष संख्या-44 ‘ख’ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं दातागंज से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने की। बैठक में पंचायती राज विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, नियमों और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर शासन एवं विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई और विभागीय कार्यों की साक्ष्य समीक्षा की गई। इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए।

ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर लागू किए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों में प्रभावी निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की पारदर्शिता, सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और वित्तीय संसाधनों के उचित उपयोग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। समिति की ओर से अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई।

पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रमुख सचिव अनिल कुमार (आईएएस), निदेशक अमित कुमार सिंह (आईएएस), विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी, विशेष सचिव जय प्रकाश पाण्डेय, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार, उप सचिव किशलय सिंह, संयुक्त निदेशक संजय कुमार बरनवाल, संयुक्त निदेशक ए.के. सिंह, उप निदेशक गिरीश चन्द्र रजक और उप निदेशक प्रवीण चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तर के अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

बैठक में विभिन्न जिलों के पंचायती राज विभाग से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बदायूं विनोद कुमार, संतकबीरनगर के आशुतोष कुमार, अंबेडकर नगर के जितेन्द्र कुमार तोमर, मुरादाबाद के अशरफ अली सहित अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा डीपीआरओ अंबेडकर नगर उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीपीआरओ बदायूं यावर अब्बास, डीपीआरओ मुरादाबाद आलोक कुमार शर्मा समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।साक्ष्य बैठक में प्रतिनिहित विधायन समिति के सदस्य विधायकगण ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से जानकारी ली गई और विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, योजनाओं की निगरानी मजबूत करने और विभागीय स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह ने अधिकारियों को ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *