
फिरोजाबाद: शिकोहाबाद और फिरोजाबाद के गर्ल्स कॉलेज में लंबे समय तक प्राचार्य रह चुकीं डॉ. निर्मला यादव को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट का ट्रस्टी सदस्य बनाए जाने की जानकारी के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है
लंबे समय तक रहीं प्राचार्य
डॉ. निर्मला यादव शिकोहाबाद के वी.डी.एम. गर्ल्स कॉलेज और महात्मा गांधी महाविद्यालय, फिरोजाबाद में लंबे समय तक प्राचार्य रही हैं। राम मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी सदस्य बनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद शिकोहाबाद और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
परिवार का रहा जुड़ाव
डॉ. निर्मला यादव का परिवार आरएसएस और भाजपा से जुड़ा रहा है। उनके पति हरेंद्र यादव राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे और बाद में भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रहे। उनके ससुर स्वर्गीय सूर्यकुमार यादव भी आरएसएस के विभाग प्रचारक रहे। वह जनसंघ से जुड़े रहने के साथ राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे।
आगरा में रहती हैं निर्मला यादव
पति के निधन के बाद डॉ. निर्मला यादव वर्तमान में आगरा के दयालबाग में रहती हैं। वह शिकोहाबाद में अपने परिजनों से मिलने के लिए आती-जाती रहती हैं। उनकी एकमात्र बेटी श्वेता जोधपुर में रहती हैं।
सामाजिक कार्यों में सक्रिय
डॉ. निर्मला यादव अभी भी सामाजिक और शैक्षिक संगठनों में पूरी तरह सक्रिय हैं। राम मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी सदस्य बनाए जाने की जानकारी के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।