जिला मंत्री संध्या वर्मा ने फल-मिठाई बांटकर मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन

हमीरपुर: भाजपा जिला मंत्री संध्या वर्मा ने डिग्गी मोहल्ले में पहुंचकर लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को केला, सेब और लड्डू वितरित किए। साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। संध्या वर्मा ने लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बूथों पर जलाए गए दीप

सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथों पर ‘दीप आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई। साथ ही विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान डिग्गी मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। फल और मिठाई वितरण के साथ लोगों को सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत के निर्माण को लेकर संकल्प दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *