कोसीकलां आर्य समाज के 88वें वार्षिकोत्सव का पत्रक विमोचन, 22 अक्टूबर से शुरू होगा आयोजन

कोसीकलां (मथुरा): आर्य समाज कोसीकलां के 88वें वार्षिकोत्सव को लेकर आर्य नगर स्थित महर्षि स्वामी दयानंद भवन में पत्रक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के वयोवृद्ध संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने की। इस दौरान नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने वार्षिकोत्सव के पत्रक का विमोचन किया। आयोजकों के अनुसार, वार्षिकोत्सव 22 अक्टूबर से शुरू होगा और इसके अंतर्गत चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पत्रक विमोचन कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया, पूर्व अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, प्रमुख समाजसेवी कमलकिशोर वार्ष्णेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, सुभाष बासाईया, अशोक कामियां, गौशाला अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, आर्य समाज के प्रधान प्रकाश आर्य, मंत्री सुरेंद्र आर्य, अन्नू वैद्य, अजय गोयंका और अंकित मालवीया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आर्य समाज के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया ने कहा कि आर्य समाज प्राचीन समय से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का कार्य करता आ रहा है। उन्होंने युवाओं से आर्य समाज के विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की। पूर्व अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल ने कहा कि आर्य समाज का वार्षिकोत्सव हर वर्ष भव्यता की ओर बढ़ रहा है। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलकर संगठन लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।
समाजसेवी कमलकिशोर वार्ष्णेय ने बताया कि 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला चार दिवसीय कार्यक्रम विशेष होगा। इसमें विश्वविख्यात उपदेशकों और भजनोपदेशकों के शामिल होने की जानकारी दी गई। उन्होंने नगरवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज के संरक्षक ओमप्रकाश आर्य ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *