
भरुआ सुमेरपुर: क्षेत्र के इंगोहटा गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को कोचिंग से घर लौट रहे कक्षा दो के छात्र शाहनवाज पर लक्ष्मीचंद पालीवाल इंटर कॉलेज के सामने एक आक्रामक बंदर ने हमला कर दिया। इस घटना में छात्र घायल हो गया। डरा-सहमा बच्चा रोते हुए घर पहुंचा। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से वह स्कूल और कोचिंग जाने में भी डरने लगा है।
स्कूल के आसपास बंदरों का जमावड़ा, बच्चों पर खतरा
ग्रामीणों का आरोप है कि बंदर पहले भी कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। इंटर कॉलेज के पास ही जूनियर विद्यालय होने के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कथित उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।