अलग-अलग घरों में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाने का किया प्रयास, युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: कोठी थाना क्षेत्र के टेडवा गांव में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा अलग-अलग घरों में फांसी लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। दोनों घटनाएं लगभग एक ही समय के आसपास होने की बात सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना में 18 वर्षीय हिमांशु यादव की मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय विवाहिता जूली को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, हिमांशु यादव और जूली के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने कथित तौर पर अपने-अपने घरों में फांसी लगाने का प्रयास किया। हिमांशु को फांसी लगाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई, जबकि जूली को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद हिमांशु के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि हिमांशु की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया। पिता के आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह का संबंध होने और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। मामले में सामने आए आरोपों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। वहीं, जूली का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *