बंद स्कूल खुलवाने पहुंचे सपा नेता, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश: जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला-चीती में बंद पड़े स्कूल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी नेता विकास प्रधान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि विकास प्रधान ग्रामीणों के साथ स्कूल को शुरू कराने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर वहां पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

विकास प्रधान ने बताया कि गांव के बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर वह ग्रामीणों के साथ बंद पड़ी पाठशाला को दोबारा शुरू कराने की मांग करने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूल को शुरू कराने की मांग उठाने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

शिक्षा के मुद्दे पर आंदोलन जारी

सपा नेता ने कहा कि गांव में स्कूल बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और इसी समस्या को लेकर वे ग्रामीणों के साथ आवाज उठाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि बच्चों की शिक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। विकास प्रधान ने स्पष्ट किया कि बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू कराने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को लेकर वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे। वहीं, पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के कारण मामले को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल विकास प्रधान की ओर से लगाए गए आरोपों पर पुलिस का विस्तृत पक्ष सामने नहीं आया है। ऐसे में हिरासत में लिए जाने की पूरी वजह और घटनाक्रम की स्थिति पुलिस के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *