अष्टमी पर महागौरी की आराधना, अठवाई भरकर महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

भरुआ सुमेरपुर: रविवार को अष्टमी तिथि पर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मां महागौरी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। महिलाओं ने घरों में अठवाई भरकर मां भगवती का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कई स्थानों पर कन्या भोज भी आयोजित किए गए। नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने घरों में विधि-विधान से अठवाई पूजन कर मां गौरी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। पूजा के दौरान उन्होंने परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। कस्बे के साथ ग्रामीण इलाकों में भी घर-घर पूजा-पाठ का आयोजन हुआ।

मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

महागौरी पूजन के अवसर पर कस्बे के पंचमढ़ी मंदिर और पाथामाई मंदिर सहित देवगांव स्थित मां कामाख्या मंदिर, इंगोहटा के त्रिशक्ति मंदिर, विदोखर मेंदनी के पाथामाई मंदिर तथा विदोखर पुरई के काली माता मंदिर में सुबह से ही महिलाओं और अन्य भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने देवी के शक्तिपीठों में पूजन करने के साथ अपने घरों में भी अठवाई भरकर मां महागौरी की आराधना की। इस दौरान कई जगहों पर कन्या भोज आयोजित कर कन्याओं को भोजन कराया गया। अष्टमी के अवसर पर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने मां भगवती से घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *