ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर से, 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को कस्बे के प्रकाश लॉज में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष यूनुस खान मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के सदस्यता अभियान को निर्धारित समय में पूरा कराने और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही स्थायी समिति की बैठक में पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच मुकदमा दर्ज नहीं करने के निर्देश दिए जाने पर जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष यूनुस खान ने कहा कि प्रांतीय निर्देश के अनुसार सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। उन्होंने सभी तहसील अध्यक्षों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन का सदस्य बनाने की अपील की। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर सदस्यता अभियान पूरा कराने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी के आदेश पर जताया आभार

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विगत दिनों आयोजित स्थायी समिति की बैठक में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने निर्देश दिए हैं कि समिति की जांच के बिना पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने इस आदेश के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। पत्रकारों को जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करना चाहिए, ताकि समाज की समस्याएं सामने आ सकें और जनहित के मुद्दों को उचित स्थान मिल सके। उन्होंने संगठन के सदस्यों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महासचिव नंदकिशोर यादव ने किया। इस मौके पर जिला कमेटी के संतोष चक्रवर्ती, सोनू चौधरी, राजेश अवस्थी, जितेंद्र यादव, हरीशराज चक्रवर्ती, हिमांशु गुप्ता, दीपक यादव, सुबोध गुप्ता, नवल किशोर, धर्मेंद्र प्रजापति, किशन साहू, दीपक खंगार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *