महात्मा टिकैत की जयंती पर चला ‘चलो-चले गांव की ओर’ अभियान, सफाई कर्मी और अधिकारी सम्मानित

उत्तर प्रदेश: किसान मसीहा महात्मा टिकैत की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से ‘चलो-चले गांव की ओर’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत चकदहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने महात्मा टिकैत के जीवन और उनके किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया। ग्राम पंचायत चकदहा, ब्लॉक मौदहा में आयोजित कार्यक्रम ग्राम अध्यक्ष शेष नारायण की उपस्थिति में हुआ। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद, जिला महासचिव पारस सैनी और जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोना गौतम की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महात्मा टिकैत की जयंती मनाते हुए उनके जीवन और विचारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने उपस्थित किसानों को महात्मा टिकैत की जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उनके किसान हित से जुड़े योगदान और विचारों को याद किया। इस मौके पर ग्रामीणों और किसानों ने महात्मा टिकैत के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

सफाई कर्मी और अधिकारियों का किया सम्मान

अभियान के तहत गांव में सेवाएं दे रहे सफाई कर्मी राकेश को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना की। इसके बाद कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा का रुख किया, जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल आदि वितरित किए गए। मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से मंगल कामना भी की गई।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपजिलाधिकारी मौदहा करनवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पाण्डेय को सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का सम्मान कर उनका मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांवों तक पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों से जुड़े मुद्दों को समझने तथा सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *