पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा; तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत

लखनऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अर्टिगा कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। कार में सवार तीन अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि टेनिस खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चालक को झपकी आ गई। झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।

हादसे में तीन खिलाड़ियों की मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। हादसे की खबर सामने आने के बाद मृतक खिलाड़ियों के परिवारों में मातम पसरा है। तीन खिलाड़ियों की मौत से खेल जगत में भी शोक की लहर है। लखनऊ से देवरिया जाते समय हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और चालक की झपकी से होने वाले सड़क हादसों की गंभीरता को सामने ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *